वजन घटाने में है सहायक है घर में बनी ये साधारण सी सब्जी

वजन घटाने में है सहायक है घर में बनी ये साधारण सी सब्जी

सेहतराग टीम

आधुनिक समय में लोग वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। कोई अपने बढ़े वजन से तो कोई पतलेपन के कारण उदास रहता है। ऐसी स्थिति में लोगों को समझने की जरूरत होती है कि आखिर उनका वजन बढ़ क्यों रहा है या वजन कम क्यों हो रहा है। फिलहाल दोनों स्थिति अलग हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे कि अपने घर पर बने सब्जियों से कैसे अपना वजन कम करें। जी हां वैसे तो हम कई तरह कि सब्जियों का सेवन करते है जिससे हमारे सेहत ठीक रहता है लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक सब्जी के बारे में जो वजन कम करने में साहायक होती है।

पढ़ें- आंख आने की बीमारी’ से छुटकारा पाने का बेस्ट व्यायाम

कुंदरू

इस सब्जी का नाम कुंदरू है, जिसे कुंदुरी भी कहा जाता है। यह एक लता है, जिसमें कुंदरू फलता है। इसकी सब्जी बनाई जाती है। यह सब्जी देश के सभी हिस्सों में पाई जाती है। इस सब्जी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके सेवन से न केवल वजन कम होता है, बल्कि मधुमेह और पथरी में भी फायदेमंद है।

वजन घटाने में है सहायक (Weight Loss Tips in Hindi):

इस सब्जी में फाइबर उच्च मात्रा में पाई जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर शरीर में फाइबर की कमी होती है, तो भूख अधिक लगती है और अधिक खाने से मोटापे पर असर पड़ता है। ऐसा कह सकते हैं कि वजन बढ़ता है। खासकर जंक फ़ूड खाने से कैलोरी गेन होती है। जबकि उसके अनुपात में कैलोरी बर्न नहीं होती है। साथ ही जंक फ़ूड जल्दी पचता नहीं है। इससे व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है।

अगर फाइबर संतुलित रहे, तो भूख कम लगती है। इससे आपको बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है, क्योंकि फाइबर के सेवन से पेट हमेशा भरा रहता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुंदरू को जोड़ सकते हैं। इसके सेवन से आपको भूख कम लगेगी। बढ़ते वजन को कम करने में कुंदरू सहायक हो सकती है।

 

इसे भी पढ़ें-

क्या आप जानते हैं, त्वचा के लिए तरबूज के यह 6 फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।